देश
वंदे भारत में सफर के दौरान पानी की 1 लीटर बोतल की बजाए आधा लीटर यानी 500 मिलीलीटर की एक रेल नीर की बोतल दी जाएगी. उत्तर रेलवे ने इस बारे में प्रेस रिलीज भी जारी कर दी है. रेलवे ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है. रेलवे का तर्क है कि कुछ यात्री पानी पूरा खर्च नहीं करते, इससे पानी की बरबादी होती है. यात्रियों का कहना है कि 8 घंटे के सफर में ट्रेन में 0.5 लीटर पानी कम है.