देश

देश

अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी भूस्खलन होने की खबर है. इसकी वजह से चीनी सीमा से सटे दिबांग घाटी इलाकों से संपर्क टूट गया. इलाके में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है. इस वजह से ही कई जगह पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं. NHIDCL ने हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से काम में दिक्कत आ रही है.