देश
त्रिपुरा में लू की स्थिति को देखते हुए सरकार ने आदेश दिया है कि राज्य के सभी स्कूल 24 से 27 अप्रैल तक बंद रहेंगे।
इसकी जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी. IMD के मुताबिक, राज्य में बुधवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य स्तर से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकारी ने कहा कि जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन अधिकारियों को जनता के बीच जागरूकता फैलाने की सलाह दी गई है.