देश
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को बड़ी राहत मिली है. EOW की तरफ से उन्हें 25 हज़ार करोड़ के महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में क्लीन चिट मिल गई है. इसके अलावा भतीजे रोहित पवार से जुड़ी कंपनियों को भी क्लीन चिट दी गई है. हालांकि, ED की तरफ से दाखिल चार्जशीट में बताया गया था कि गुरु कमोडिटी और जरांदेश्वर शुगर मिल्स ने लीज को वास्तविक दिखाने के लिए कागजों पर लेनदेन किया था.