अंतर्राष्ट्रीय
डेक्कन हेराल्ड में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक यूरोपियन फूड सेफ्टी अथॉरिटी को सितंबर 2020 से अप्रैल 2024 तक ऐसी 527 खाने की चीजों में कैंसर से जुड़ा केमिकल मिला है जो भारत से जुड़ी हैं। इनमें 332 चीजें ऐसी हैं जो भारत में बनी हैं। इस केमिकल का नाम वही है जो ऐवरेस्ट और MDH के मसालों में मिला था यानी एथिलीन ऑक्साइड।
जिन चीजों में एथिलीन ऑक्साइड मिला है, उनमें ड्राई फ्रूट्स और सीड्स पहले नंबर पर हैं। ड्राई फ्रूट्स और सीड्स से जुड़ी 313 चीजों में यह केमिकल पाया गया। इसके बाद हर्ब्स और मसालों से जुड़ी 60 चीजों में, डाइट से जुड़ी खाने-पीने की 48 चीजों में और अन्य खाने-पीने की 34 चीजों में यह केमिकल मिला है।