देश
ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड खर्च मार्च में पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। मार्च 2023 में ऑनलाइन कार्ड खर्च लगभग 86,390 करोड़ रुपये से 20% और फरवरी 2024 में 94,774 करोड़ रुपये से 10% बढ़ गया। मार्च में ही पॉइंट-ऑफ-सेल मशीनों से ऑफलाइन ट्रांजैक्शन मार्च में 60,378 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले यह 50,920 करोड़ रुपये था। मार्च 2024 में कुल क्रेडिट कार्ड खर्च एक साल पहले के 1,37,310 करोड़ रुपये से 20% अधिक 1,64,586 करोड़ रुपये रहा।