देश

देश

उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, इस बीच, पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में आज और कल भारी बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा, कई जगह बर्फबारी भी हुई है। वहीं, असम, मेघालय, केरल, माहे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली आदि राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा, कई राज्यों में आंधी तूफान भी आया।