देश
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में मंगलवार देर शाम एक ईंट-भट्ठे पर पानी के लिए बनाई गई अस्थायी टंकी अचानक ढह गई। टंकी पर स्नान कर रहे एक बच्चे की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई।
वहीं, उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कपसेठी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे भदोही रेफर कर दिया गया।