देश
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के बीच, महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी बेहोश हो गए. शुगर लेवल गिरने से उनकी तबीयत खराब हुई. भाषण के दौरान गडकरी को चक्कर आया मंच पर गिर गए. वे मंच पर बोल ही रहे थे कि अचानक वह बेसुध होकर गिर पड़े जिसके बाद उनके आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल इलाज के लिए ले गए. अब उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है.