क्रिकेट
भारत और पाक के बीच आखिरी भिड़ंत 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में हुई थी. अब जानकारी सामने आई है कि भारतीय टीम 2025 में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाक नहीं जाएगी. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेज़बानी पाकिस्तान के पास है. भारत की तरफ से पाक का दौरा न करने के लिए सुरक्षा का हवाला दिया गया था. BCCI के सूत्रों ने कहा कि वेन्यू में बदलाव या हाइब्रिड मॉडल का इस्तेमाल किया जाएगा.