देश
भारत ने 11 मार्च को अग्नि 5 मिसाइल के सफल टेस्ट से विरोधियों के होश उड़ा दिए. DRDO द्वारा निर्मित यह अग्नि मिसाइल एमआईआरवी तकनीक से लैस है. मिसाइल एक साथ कई परमाणु बम ले जा सकती है. इसके परीक्षण के साथ ही भारत ने अब साबित कर दिया है कि उसने छोटे परमाणु बम बनाने में भी सफलता हासिल कर ली है. अग्नि-5 की जद में बीजिंग और पूरा पाकिस्तान आता है. यह भारत की लंबी दूरी की परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल है. इसकी रेंज 5000 से 7000 किमी तक है. अग्नि-5 की ऊंचाई 17 मीटर और व्यास 2 मीटर है. मिसाइल का वजन 50 टन है. अग्नि-5, 24 गुना तेज आवाज की रफ्तार के साथ मुकाबला कर सकती है. इस परीक्षण के साथ भारत दुनिया के शीर्ष देशों यानी अमेरिका, यूके, फ्रांस, रूस और चीन के बाद छठवां ऐसा देश बन गया है जिसका मिसाइल सिस्टम MIRV सिस्टम से लैस है.