देश
खंडवा के हरदा भोपाल स्टेट हाइवे पर रजुर गांव के पास चलती कार में मंगलवार शाम देखते ही देखते अचानक आग लग गई। जैसे ही कार में आग लगी वेसे ही कार सवार और पीछे बैठे अन्य लोगों ने कार में से कूदकर अपनी जान बचाई। कार खंडवा के व्यापारी की बताई जा रही है। उसमें सवार सभी चारों लोग खंडवा से इलाहाबाद जा रहे थे। इसी दौरान रजुर गांव के पास हादसा हो गया। सूचना मिलने पर हरसूद से पुलिस और फायर फाइटर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पया।