देश

देश

दिल्ली में मंगलवार को मौसम में अचानक बदलाव आया. शहर में धूल भरी आंधी चली और बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत का अहसास हुआ. मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि तेज हवाएं बागवानी और खड़ी फसलों के लिए खतरा पैदा करती हैं. विभाग ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है. IMD ने अनुमान जताया कि बुधवार (24 अप्रैल) को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहत सकते हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं.