देश
BRO ने महत्वपूर्ण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल कर दिया है. अभी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी. यातायात सुचारू करने के लिए लाहुल स्पीति प्रशासन शीघ्र बारालाचा दर्रे का निरीक्षण करेगा. हालात सामान्य रहे तो जल्द ही वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी जाएगी. हिमपात के कारण नवंबर से मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद थी. देशभर के पर्यटक मार्ग की बहाली का इंतजार कर रहे थे.