देश
जमीन घोटाला मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कोर्ट में आज सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान ED ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत में अगली सुनवाई 1 मई को निर्धारित की है. ED ने उन्हें जमीन घोटाले के आरोप में 31 जनवरी की रात पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया था. पूर्व सीएम सोरेन रांची के बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन घोटाले के आरोपित हैं.