राजनीती
बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि वह उन सीटों में लोकसभा चुनाव की परमिशन नहीं देगा, जहां हिंसा हुई है. कोर्ट ने कहा कि यदि लोग शांति और सद्भाव में नहीं रह सकते हैं, तो हम कहेंगे कि चुनाव आयोग इन जिलों में चुनाव नहीं करा सकता है. कोर्ट ने कहा कि यदि आचार सहिंता लागू होने पर हिंसा हो रही है, तो पुलिस क्या करती है?