प्रदेश
IMD ने UP में प्रचंड गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी कर दिया है. IMD ने बताया है कि अगले 4 दिनों में UP में हीटवेव की स्थिति पैदा हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा कि 23, 24, 25 और 26 अप्रैल तक UP में हीटेवेव की स्थिति रह सकती है. मौसम विभाग ने आशंका जताई है 23 अप्रैल को पूर्वांचल में मौसम बहुत ज़्यादा गर्म रह सकता है. UP की राजधानी लखनऊ में सोमवार को पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.