देश

देश

अभी गाजीपुर लैंडफिल साइट की आग बुझी भी नहीं और गुरुग्राम की बंधवारी लैंडफिल साइट धंधकने लगी है. सूचना मिलने पर फायर डिपार्टमेंट मौके पर पहुंचा है और आग बुझाने का काम जारी है. ये आग गर्मी और कचरे से निकलने वाली मीथेन गैस की वजह से लग रही है. मीथेन गैस ताप को अधिक सोखती है, जिससे आग लग जाती है. रविवार को गाजीपुर लैंड साइट पर आग लग गई थी. जो 40 घंटे बाद भी नहीं बुझ पाई है.