देश
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता के. कविता और चनप्रीत सिंह की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है. दिल्ली शराब नीति मामले में तीनों की हिरासत को 14 दिनों तक बढ़ाया गया है. इस तरह अरविंद केजरीवाल अभी तिहाड़ जेल में ही रहने वाले हैं. केजरीवाल, कविता और चनप्रीत को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया गया था.