देश

देश

मुख़्तार अंसारी की विसरा जांच रिपोर्ट में ज़हर की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी ज़हर से मौत की बात नहीं कही गई थी। बाद में उसका विसरा जांच के लिए लखनऊ के फ़ॉरेंसिंक लैब भेज दिया गया था। अब इसकी जांच रिपोर्ट न्यायिक जांच टीम को भी दे दी गई है। इससे पहले माफिया अंसारी की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने भी कहा था कि मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। डीजीपी ने यह भी बताया था कि मुख्तार अंसारी लंबे समय से बीमार चल रहा था और उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।