देश
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन जिंदा है. तकरीबन नौ साल पहले 2015 में उसे बाली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद उसे भारत की तिहाड़ जेल नंबर 2 में कैद किया गया था. तब से उसका कोई अता पता नहीं था. कुछ समय पहले अफवाह उड़ी थी कि, तिहाड़ जेल में खराब स्वास्थ्य के चलते उसकी मौत हो गई है. लेकिन अब 9 साल बाद उसकी नई तस्वीर सामने आई है. जिससे तमाम अटकलों पर विराम लग गया है.