क्रिकेट
IPL 2024 का 38वां मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीत लिया है. तिलक वर्मा के अर्धशतक और नेहल वढेरा की तूफानी पारी के बदौलत मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 180 रन का टारगेट दिया था. राजस्थान ने जवाब में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 9 विकेट से मैच जीत लिया. राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 60 गेंदों में शानदार 104 रन की पारी खेली. यह उनके IPL करियर का दूसरा शतक है.