देश

देश

जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. निजी डॉक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कंसल्टेशन की मांग वाली याचिका पर खारिज कर दी गई है.


हालांकि, राउज एवेन्यू की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने केजरीवाल को इंसुलिन देने या न देने के लिए तिहाड़ जेल को एम्स के डॉक्टरों की देखरेख में मेडिकल बोर्ड का गठन करने का निर्देश दिया है.

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, अगर अरविंद केजरीवाल को जेल में स्पेशल कंसल्टेशन की जरूरत होती है तो तिहाड़ जेल के अधिकारी एम्स के निदेशक द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड से परामर्श करेंगे.