देश

देश

भारत के 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया और विश्व खिताब के सबसे कम उम्र के चैलेंजर बन गए. इस साल के अंत में वह ताज के लिए मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग से भिड़ेंगे. इसकी तारीख और स्थान अभी तय नहीं हैं. गुकेश ने अमेरिकी हिकारू नाकामुरा के खिलाफ अपना अंतिम दौर का खेल ड्रा करने के बाद यहां संभावित 14 में से नौ अंक अर्जित किए.