अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच हूती नेता ने सऊदी अरब पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यमन के हूती नेता अब्दुल मलिक अल-हूती ने कहा है कि सऊदी अरब की कोशिश यहूदियों के तुष्टिकरण और इजरायल को खुश करने की है, इसके लिए कुरान के कुछ हिस्से भी सिलेबस से हटा लिए गए हैं.

अल-हूती ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात भी सऊदी का ही अनुसरण कर रहा है. दोनों देश एक ऐसी पीढ़ी तैयार करना चाहते हैं, जो इजरायल के लिए दोस्ती का भाव रखे. इसके लिए पाठ्यपुस्तकों में यहूदियों के पक्ष में चीजें शामिल कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यमन के अधिकारियों ने कहा कि सऊदी शासन ने शैक्षिक कार्यक्रमों से भविष्यवाणी परंपराओं को पूरी तरह या आंशिक रूप से हटा दिया है. आने वाली पीढ़ियां इसे जान नहीं पाएंगी, ये भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक बड़ा अन्याय होगा.