देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में कहा है कि वह संपत्तियों का सर्वे कराएगी।माताओं-बहनों आदिवासियों के सोना और चांदी का हिसाब कराकर उनकी जब्ती कराएंगे। मंगलसूत्र को जब्त करेंगे। सरकारी कर्मचारियों की संपत्तियों को जब्त करेंगे। यह सब कांग्रेस जब्त कराकर मुसलमानों को बांटेगी।मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। ये अर्बन नक्सल की सोच है। यह आपका मंगलसूत्र बचने नहीं देंगे।