राजनीती

राजनीती

लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा की हैदराबाद लोकसभा उम्मीदवार कोम्पेला माधवी लता का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माधवी लता राम नवमी जुलूस के दौरान एक मस्जिद पर एक काल्पनिक तीर चलाते हुए नजर आ रही थी।जिसके बाद उनपर एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता का कहना है कि वीडियो रामनवमी का था। हम ‘राम बाण’ के साथ भगवान राम की पूजा करते हैं। हम भगवान राम से प्रार्थना कर रहे थे, मस्जिद कहां से आ गई? भड़काऊ भाषण देने में माहिर असदुद्दीन ओवैसी अब भड़काऊ वीडियो बनाने लगे हैं। पीएम मोदी हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाइयों के लिए आगे बढ़ रहे हैं। चुनाव आयोग ने देखा होता तो वे एक बार नहीं बार-बार सलाखों के पीछे होते।