शिक्षा
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने कहा है कि जेएनयू मुफ्त के भोजन-आवास की सुविधा भोगने वालों का सामना कर रहा है.उन्होंने कहा कि यह स्थिति निर्धारित अवधि से अधिक समय तक ठहरने वाले स्टूडेंट्स और अवैध रूप से रहने वाले अतिथियों की वजह से उत्पन्न हो रही है.
वीसी शांतिश्री ने कहा, ‘‘हमने छात्रावास प्रशासन पर भी सख्ती कर दी है कि वह किसी भी छात्र को पांच साल से अधिक न रहने दें. हम अब आईडी कार्ड अनिवार्य कर रहे हैं. हम स्टूडेंट्स से कहते हैं कि वे हर समय आईडी कार्ड अपने साथ रखें और मांगे जाने पर उन्हें दिखाएं.’’ जेएनयू ने 2019 में छात्रावास में रह रहे स्टूडेंट्स से 2.79 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि की एक सूची जारी की थी, जिससे विभिन्न हलकों में हंगामा मच गया था. यूनिवर्सिटी में 2019 में भी उस वक्त बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था, जब उसने शुल्क वृद्धि की थी.