मौसम

मौसम

भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और अधिकतम तापमान चार से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने सात राज्यों में लू के कहर की चेतावनी दी है। इन राज्यों में सामान्य से तीन गुना ज्यादा दिनों तक लू चलने की आशंका है।


हालांकि, देश का राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। यहां हल्के बादल भी हैं और थोड़ी बारिश होने पर लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से निजात मिल सकता है।


 भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ओडिशा और रायलसीमा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।