देश
योगगुरु स्वामी रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से फिर झटका लगा है. अब स्वामी रामदेव को योग शिविर लगाने के लिए सर्विस टैक्स देना होगा. SC ने CESTAT के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें योग शिविरों के आयोजन के लिए सर्विस टैक्स देना अनिवार्य बताया गया था. क्योंकि योग शिविर 'हेल्थ एंड फिटनेस सर्विस' की श्रेणी में आता है. बता दें कि पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट योग शिविरों के लिए एंट्री फीस लेती है.