राजनीती
रांची में INDIA ब्लॉक की रैली में आज राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर हाथापाई की. हंगामे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कार्यकर्ता एक-दूसरे के ऊपर कुर्सी और लाठी से हमला करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक शख्स के सिर से खून बहता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है RJD चतरा सीट से केएन त्रिपाठी का विरोध कर रही थी, जिसे कांग्रेस की तरफ से नॉमिनेट किया गया है.