अंतर्राष्ट्रीय
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शिया बहुल इलाके में शनिवार को बम के फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि बम को एक कार पर लगाया गया था और विस्फोट होने से कार चालक की मौत हो गई.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वाणिज्यिक और रिहायशी इलाके कोत-ए-संगी में शाम में यह धमाका हुआ. हालांकि इस धमाके की तत्काल जिम्मेदारी फिलहाल किसी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन शक इस्लामिक स्टेट समूह पर जताया जा रहा है.