अंतर्राष्ट्रीय
दो महीने से ज्यादा की खींचतान के बाद अमेरिकी संसद के प्रतिनिधि सभा सदन में शुक्रवार को सहयोगी देशों को 95 अरब डॉलर की मदद का प्रस्ताव पारित हो गया। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस प्रस्ताव को पारित करने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों से अपील की थी।
अमेरिकी मदद की इस धनराशि का बड़ा हिस्सा यूक्रेन और इजरायल को मिलेगा। वहीं, कुछ आर्थिक मदद ताइवान को भी दी जाएगी।