देश
पंजाब की संगरूर जेल में शुक्रवार शाम जमकर हंगामा हुआ। जेल में कैदियों के बीच हुई खूनी झड़प में दो कैदियों की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल जेल के अंदर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इसे देखते हुए जेल के अंदर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जेल में जेल अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। पुलिस अधिकारी इसकी जांच में जुटे हैं कि कैदियों के बीच यह झड़प कैसे हुई।