चुनाव
पूर्वी नागालैंड के छह जिलों के 738 मतदान केंद्रों पर चुनाव अधिकारी शुक्रवार को नौ घंटे से अधिक समय तक इंतजार करते रहे, लेकिन अलग 'सीमांत नागालैंड क्षेत्र' की मांग पर को लेकर नागा संगठनों द्वारा चुनाव से दूर रहने के आह्वान के कारण क्षेत्र के लगभग चार लाख मतदाताओं में से कोई भी नहीं आया.
अन्य जगहों पर, राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत हुए मतदान में लगभग 57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया