देश

देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस बीच दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी ने दावा किया कि वह मेडिकल आधार पर जमानत लेने के लिए जानबूझकर मीठा खा रहे हैं ताकि इससे उनका शुगर लेवल बढ़े और उन्हें मेडिकल के आधार पर जमानत मिल जाए.

कोर्ट के समक्ष ईडी ने कहा कि केजरीवाल को टाइप-2 डाइबिटीज है लेकिन वह जेल में आलू पूड़ी, आम और मीठा खा रहे हैं. वह ऐसा जानबूझकर रहे हैं. ये एक तरह से मेडिकल के आधार पर जमानत लेने का तरीका है.