अंतर्राष्ट्रीय
इंडोनेशिया में रुआंग ज्वालामुखी एक्टिव नजर आ रहा है और इसमें लगातार गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने रुआंग ज्वालामुखी में विस्फोट से बड़े क्षेत्र में राख फैलने के बाद बुधवार को सुनामी का अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने 11 हजार से ज्यादा लोगों को इलाका छोड़ने का निर्देश दिया गया है। इंडोनेशिया ज्वालामुखी विज्ञान और भूवैज्ञानिक आपदा केंद्र ने कहा सुलावेसी द्वीप के उत्तर में स्थित ज्वालामुखी में बीते 24 घंटे के दौरान कम से कम पांच बड़े विस्फोट हुए हैं।