अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

केन्या के सैन्य प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला की देश के पश्चिम में एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से मृत्यु हो गई है। राष्ट्रपति ने यह घोषणा की है। जनरल ओगोला ग्यारह अन्य सैन्य कर्मियों के साथ हेलीकॉप्टर में सवार थे। दुर्घटना में केवल दो लोग जीवित बचे है। राष्ट्रपति विलियम रूटो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह देश के लिए "बड़े दुख का क्षण" है। उन्होंने इससे पहले उन्होंने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई थी।