अंतर्राष्ट्रीय
अब पाकिस्तान की सेना खुद की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के पूर्व चीफ फैज हमीद के खिलाफ जांच करने वाली है. जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक मेजर जनरल की अध्यक्षता में जांच कमिटी भी बनाई गई. पाकिस्तानी अखबार ट्रिब्यून के अनुसार, उन पर अवैध तरीके से घर में घुसने और लूट का आरोप है. पीड़ित ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश और रक्षा मंत्रालय के निर्देशों के बाद हमीद के खिलाफ जांच शुरू की गई है. बता दें कि जनरल हमीद के खिलाफ ये पहली आधिकारी जांच होगी. फैज ने अपने रिटायरमेंट से कई महीने पहले नवम्बर 2022 में इस्तीफा दे दिया था.