देश

देश

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कथित तौर पर 'जय श्री राम' नारे को लेकर कुछ लोगों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए. इस मामले में पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दंगा करने समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया है.


पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य को हिरासत में लिया गया है, जिसमें से एक आरोपी नाबालिग है. ये घटना बुधवार (17 अप्रैल) को रामनवमी के दिन हुई है.

पुलिस ने बताया कि पवन कुमार, राहुल और बिनायक नाम के तीन लोग कार से एक सेकेंड हैंड टू-व्हीलर खरीदने जा रहे थे. उनके पास भगवा झंडा था और वे रास्ते भर 'जय श्री राम' का नारा लगाते हुए निकल रहे थे. रास्ते में बाइक से जा रहे फरमान और समीर नाम के दो लोगों ने उन्हें उत्तरी बेंगलुरु के चिक्काबेट्टाहल्ली में रोक लिया और पूछा कि वो नारेबाजी क्यों कर रहे हैं. एफआईआर के मुताबिक, फरमान-समीर ने उनसे कहा कि वे सिर्फ 'अल्लाह-हू-अकबर' का नारा लगाएं.