अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। इस बीच रूस की तरफ से किए गए ताजा हमले में 17 लोगों की मौत हो गई है। रूस की तरफ से दागी गई मिसाइल उत्तरी यूक्रेन के चेर्निहाइव में आठ मंजिला इमारत पर गिरी जिसकी वजह से लोग मारे गए।

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि हमले में 3 बच्चों सहित कम से कम 61 लोग घायल हो गए। चेर्निहाइव यूक्रेन की राजधानी कीव से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर में, रूस और बेलारूस की सीमा के पास स्थित है और इसकी आबादी लगभग ढाई लाख है।