देश
छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिदुर और कल्पर गांव के करीब जंगल में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने चार घंटे चली मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया।
अब कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने नक्सलियों को शहीद बता दिया है। बीजेपी ने कांग्रेस प्रवक्ता के इस बयान पर घेरना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने का गौरव भाटिया ने X पर वीडियो शेयर कल लिखा- छत्तीसगढ़ में हमारे सुरक्षाबलों ने 29 नक्सली, जिनमें 2 तो 25-25 लाख के इनामी थे को मार गिराया। कांग्रेस की प्रवक्ता इन नक्सलियों को शहीद बता रही हैं। इसी को मानसिक और नैतिक दिवालियापन कहते हैं।