देश
पंजाब-हरियाणा में किसानों ने किया रेलवे ट्रेक जाम, 34 ट्रेन प्रभावित और 11 कैंसिल
पंजाब-हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने रेलवे ट्रेक जाम कर दिया. हाल ही में अरेस्ट हुए 3 किसान कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं. किसान यूनियनों ने बुधवार को पटियाला जिले के शंभू सीमा पर ट्रैक को रोक दिया. पुलिस की तैनाती के बावजूद किसानों ने रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर की गई बैरिकेडिंग को हटा दिया और रेलवे ट्रेक पर बैठ गए.