देश

देश

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर बवाल, शोभायात्रा के दौरान फेंके गए बम और पत्थर

बंगाल में रामनवमी पर फिर हिंसा की घटना हुई है. मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान बम फेंके गए. इस घटना में 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए, जिनमें एक महिला व दो बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल और एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाके में काफी तनाव है और प्रशासन ने इलाके में भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात कर दिए हैं.