अंतर्राष्ट्रीय
पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हुआ बैन, प्रतिबंध के पीछे दुनिया को बताई ये वजह
इजरायल-ईरान के बीच जारी विवाद के बीच पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली खबर आई है. पाकिस्तान ने बड़ा फैसला लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को अपने यहां बैन कर दिया है. इसके पीछे वजह बताई गई है कि इस प्लेटफॉर्म का मुल्क में गलत इस्तेमाल हो सकता है. दुनियाभर में X का इस्तेमाल अपने-अपने विचार और समाचार व्यक्त करने के लिए होता है. X पर लोगों को पेड और फ्री, दोनों सुविधाएं मिलती हैं.