देश
आमिर खान चुनाव प्रचार के लिए डीप फेक वीडियो के इस्तेमाल से नाराज हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. यह पूरा मामला डीप फेक वीडियो से जुड़ा है.
एक्टर ने कांग्रेस के एक फर्जी विज्ञापन के खिलाफ मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है. विज्ञापन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाया गया बॉलीवुड सुपरस्टार का एक नकली वीडियो है, जो प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये के वादे को लेकर भाजपा पर निशाना साधता है. यह एक कथित एआई-जनरेटेड डीप फेक वीडियो है, जिसमें आमिर खान द्वारा होस्ट किए गए टीवी शो ‘सत्यमेव जयते’ के एक एपिसोड की क्लिप का उपयोग किया गया है जो 10 साल पहले प्रसारित किया गया था.
आमिर खान के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि आमिर खान ने अपने 35 साल के करियर में कभी भी किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं किया है. उन्होंने पिछले कई चुनावों में चुनाव आयोग के अभियानों के माध्यम से जन जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने प्रयासों को समर्पित किया है. हम हालिया वायरल वीडियो से चिंतित हैं जिसमें आरोप लगाया गया है कि आमिर खान एक विशेष राजनीतिक दल को बढ़ावा दे रहे हैं.’