राजनीती

राजनीती

सांसद हेमा मालिनी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में चुनाव आयोग (EC) ने बड़ा फैसला लिया. चुनाव आयोग ने कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रणदीप सुरजेवाला पर 48 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है.


लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान रणदीप सिंह सुरजेवाला पहले ऐसे नेता हैं, जिनपर चुनाव आयोग ने एक्‍शन लिया है. उल्‍लंघन करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल के गांव फरल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हमें लोग विधायक, एमपी क्यों बनाते है. हम हेमा मालनी तो हैं नहीं कि $%$#@ के लिए बनाते है."


सुरजेवाला अगले 48 घंटे तक किसी प्रकार की चुनावी गतिविधि का हिस्‍सा नहीं बन पाएंगे और चुनाव प्रचार से भी दूर रहेंगे. आज शाम 6 बजे से अगले 48 घंटे तक रणदीप सिंह सुरजेवाला न चुनाव प्रचार कर पाएंगे और न ही मीडिया से संवाद कर पायेंगे.