अंतर्राष्ट्रीय
इज़रायल और ईरान के बीच उपजे हालिया तनाव के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को ईरान के अपने समकक्ष इब्राहिम रईसी से फोन पर बात की. रूसी राष्ट्रपति के आवासीय परिसर क्रेमलिन ने इसकी जानकारी दी.
क्रेमलिन ने कहा, "एक टेलीफोन बातचीत में, ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि इजरायल के खिलाफ ईरान की कार्रवाई मजबूर और सीमित प्रकृति की थी, और इस मामले को आगे बढ़ाने में अब उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है."