अंतर्राष्ट्रीय
ईरान को मिलेगा करारा जवाब... ताबड़तोड़ एक्शन में नेतन्याहू, इजरायल उठाएगा यह बड़ा कदम
ईरानी अटैक के बाद इजरायल हरकत में आ गया है. ईरान के हमले का जवाब देने के लिए PM बेंजामिन नेतन्याहू से लेकर इजरायली सेना तक मन बना चुकी है. इजरायल सेना के चीफ ने कहा कि इजरायल ईरान के हमले का जवाब देगा, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कब और कैसे. वहीं, PM बेंजामिन नेतन्याहू भी ताबड़तोड़ बैठक कर ईरान के खिलाफ चक्रव्यूह की रचना कर रहे हैं. ईरान ने शनिवार को इजरायल पर हमला किया था.