अंतर्राष्ट्रीय
पाकिस्तान में भीषण बारिश का कहर, 39 की मौत; बलूचिस्तान में लगा आपातकाल
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में लगातार तीन दिनों से भीषण बारिश जारी है. इसके चलते गलियां तालाब बन चुकी हैं और कई जगह सड़कें बह गई हैं. यही नहीं हालात इतने भीषण हैं कि सरकार ने बलूचिस्तान में आपातकाल घोषित कर दिया है. इस बारिश के चलते देश के अलग-अलग अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 22 लोगों की मौत अकेले रविवार को ही खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और पंजाब में ही हो गई.